दो डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मंगलवार दोपहर सिविल लाइंस पुलिस ने पिता गंगाचरण की तहरीर पर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 धारा 18 और धारा 297 (मानव भावनाओं को ठेस पहुंचाने) के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में महिला के शव का पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टरों को सिविल लाइंस थाने बुलाया गया। थाने में उनके बयान दर्ज किए गए हैं।