फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज बदायूं में, विकास घोषणाओं की उम्मीद

Sun, 22 May 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फोरलेन के अलावा कई विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे 
श्रमिकों को साइकिलें और मेधावी बच्चों को बांटेंगे लैपटॉप

 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को यहां दातागंज रोड पर आयोजित विकास रैली को संबोधित करेंगे। वह लगभग डेढ़ घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वह से बरेली तक फोरलेन के  साथ अन्य कई सड़कों का लोकार्पण करेंगे। श्रमिकों को साइकिलें व मेधावी बच्चों को लैपटाप भी वितरित करेंगे। सीएम सुबह 9:50 बजे आएंगे और कार्यक्रम के बाद 11:45 बजे कार से बरेली रवाना हो जाएंगे।
चुनावी साल 2017 से पूर्व मुख्यमंत्री की यह रैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक तरफ जहां वह विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, वहीं जिले के लिए कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। लोगों को उम्मीद है कि रोडवेज डिपो, कार्यशाला, पर्यटन स्थल के विकास के नाम पर बदायूं को कुछ मिल सकता है। रैली को सफल बनाने के लिए कई जिलों के अफसर कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रिहर्सल कराने के लिए रविवार को बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु, बरेली जोन के आईजी विजय कुमार सिंह मीना तथा डीआईजी आशुतोष कुमार यहां पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। आयुक्त ने हिदायत दी कि किसी को भी बगैर पास वीआईपी और मीडिया गैलरी में घुसने की अनुमति न दें। अगर कहीं अव्यवस्था होती दिखे तो लोगों को हाथ के इशारे से समझाएं, डंडे न दिखाएं। गर्मी को देखते हुए आवागमन, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था का दावा किया गया है। इस दौरान डीएम सीपी त्रिपाठी, एसएसपी सुनील सक्सेना, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम एके सक्सेना, राजेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें