फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता को खोने वालों को किया जा रहा लाभान्वित

विज्ञापन
एनआईसी में पीएम नरेंद्र मोदी को सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम योजना के बारे में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी दी। साथ ही कहा कि सरकार की तरफ से कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता दोनों या दोनों में से कोई एक या संरक्षक को खोने वाले बालकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकमुश्त रुपये 10 लाख व बालक की कक्षा 12 तक की शिक्षा जब तक पूरी नहीं हो जाती है, ‘स्कॉलरशिप फॉर पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन‘ के तहत दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने जिले के एक चिह्नित बालक को उसके उज्ज्वल भविष्य /शिक्षा/ स्वास्थ आदि के लिए व्यवस्था के अनुसार लाभांवित किया। इस मौके पर एनआईसी में डीएम दीपा रंजन, किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट आंचल अधाना, जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अरुण प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें