फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं बांटने पर कोटेदार से स्पष्टीकरण लेने का आदेश

विज्ञापन
सालारपुर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करतीं एडीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। एडीएम प्रशासन ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सालारपुर में चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान राशन नहीं बांटने पर कोटोदार का स्पष्टीकरण लेने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने तहसीलदार सदर करनवीर सिंह समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गांव में जनता चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं तो उन्होंने बताया कि कुछ लोग पालतू जानवरों का गोबर नालियों में बहा देते हैं। जिससे वह चोक हो जाती है। गंदगी होने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है। इस पर एडीएम ने निर्देशित किया कि वे ऐसे लोगों को चिह्नित कर नोटिस दें। वहीं नालियों की नियमित सफाई करें।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि गांव में प्रचीन कुएं की दीवार जीर्ण क्षीर्ण हालत में हैं। ऐसे में उसको सही कराने को कहा। साथ ही घूरे को गांव से बाहर किसी एक स्थान पर डलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को गांव में राशन का वितरण होना था, लेकिन वह नहीं बांटा गया। ऐसे में उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह कोटेदार से स्पष्टीकरण लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें