फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, बिजली गिरने से किशोर की मौत

विज्ञापन
अर्जुन फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार रात और मंगलवार को तड़के तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर बौछार हुई। सोमवार रात को बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। इधर, मंगलवार दोपहर में धूप भी खिली। अब बुधवार से तापमान में फिर इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

कई दिन भीषण गर्मी के बाद सोमवार को मौसम बदला। बारिश और तेज हवाओं के बीच तापमान गिरकर 39 डिग्री तक आ गया। इधर, मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले यह दो डिग्री तक कम है। हालांकि, दोपहर में आसमान पूरी तरह से साफ रहने के कारण चिलचिलता धूप भी खिली। तापमान कम होने के कारण समस्या नहीं हुई, लेकिन धूप से बचने को लोग उपाय करते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि बुुधवार से तापमान में फिर इजाफा होगा। चालू सप्ताह में शनिवार तक एक बार फिर अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान है।
--
खेत की रखवाली करने गया था अर्जुन, पेड़ पर बैठे 10 पक्षी भी मरे
म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के नगरिया हरदासपुर में सोमवार रात बिजली गिरने से 15 वर्षीय अर्जुन की मौत हो गई। इस दौरान पेड़ पर बैठे 10 पक्षी भी मर गए। हादसा सोमवार रात करीब दो बजे का है। उस वक्त थाना क्षेत्र के गांव नगरिया हरदासपुर निवासी अर्जुन पुत्र नन्हे खेत पर मक्का की रखवाली करने गया था। रात अचानक वर्षा होने लगी। इससे किशोर खेत के नजदीक मंदिर के पास आकर एक पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ पर बिजली गिर गई। इस हादसे में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ पर कई घोंसले भी थे, जिस कारण 10 पक्षी भी मर गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि किशोर के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार वालों ने उन्हें हादसे की सूचना दे दी है। वह मंगलवार शाम तक घर पहुंच जाएंगे। उसके बाद अंतिम संस्कार होगा। फिलहाल परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। किशोर आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें