फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त नाला ठीक कराया, किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बारिश के पानी से क्षतिग्रस्त नाले को पालिका कर्मियों ने जेसीबी की मदद से सोमवार शाम को ठीक करा दिया। इसी के साथ नाले के पानी का प्रवाह नरऊ तालाब तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य नाले का पानी रामलीला नगला मोहल्ले के रास्ते अढौली रेल फाटक के नीचे होकर नरऊ के तालाब तक पहुंचता है लेकिन बारिश होने के साथ रविवार शाम नाले में बारिश के पानी का प्रवाह बढ़ा तो वह उफना गया। फाटक के पास ही क्षतिग्रस्त हो जाने से नाले का पानी गांव मीहलाल नगला के किसानों के खेतों की ओर बढ़ता चला गया था। अगले दिन सुबह किसानों ने फसलों को देखा तो गुस्से में यहां आकर पालिका गेट पर हंगामा कर दिया था। पालिका की ओर से किसानों के आने से पहले हालांकि तड़के ही जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी गई थी लेकिन किसानों के गुस्से के मद्दनेजर पालिका अफसरों को पुलिस का भी सहारा लेना पड़ गया था।
मीहलाल नगला निवासी ग्रामीणों में तेजपाल सिंह और नरेशपाल ने बताया कि मंगलवार को नाले का पानी उनके खेतों की ओर नहीं आया है। पालिका ने सोमवार देर शाम तक नाले को ठीक करा दिया है। नाले का पानी नरऊ तालाब तक पहुंचने लग गया है। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए राजनीतिक पैरोकारों से भी संपर्क साधा है। इधर, सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने बताया कि नाला काफी पुराना है। बारिश का पानी बढ़ जाने की वजह से वह उफना गया था। एक-दो स्थानों पर मिट्टी ढह गई थी, उसे जेसीबी से ठीक करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें