फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी सफाई कर्मचारियों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारियों की मनमर्जी अब नहीं चलेगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी कर्मियों को बायोमैट्रिक उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी कर्मचारियों के अंगूठा के निशान लिए गए हैं। अब इनकी उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी।
विज्ञापन

शहर में मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक जहां-तहां कूड़ा डाला जाता है। इसकी वजह से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। इसको लेकर कई मर्तबा स्थानीय लोग पालिका अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। इसको ध्यान में रखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट/ ईओ ने सभी सफाई कर्मचारियों की बायोमीट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसको लेकर सभी सफाई कर्मचारियों के अंगूठों के निशान लिए गए हैं ताकि इन सभी कर्मचारियों के आने के बारे में पता लग सके। इसी आधार पर कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों का अंगूठा मशीन में लगवाया जाएगा हैं। उपस्थिति लगाने का समय निर्धारित किया जाएगा। उसके बाद उपस्थिति दर्ज नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें