फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर बदायूं और कासगंज के ग्रामीण भिड़े, 60 गिरफ्तार

विज्ञापन
कटरी की जमीन पर विवाद में गिरफ्तार कछला निवासी लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गंगा किनारे कटरी की जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को कासगंज के ग्राम चंदवा और कछला के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आमने- सामने आ गए। इसका पता लगने पर पहुंची उझानी पुलिस ने घेराबंदी कर पक्षों के 60 लोगों को दबोच लिया। उनके लाठी-डंडे भी कब्जे में ले लिए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। खास बात यह कि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा खुनी संघर्ष हो सकता था।
विज्ञापन

यह घटना रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे की है। उझानी थाना क्षेत्र के गांव खजुरारा के पास कटरी की सैकड़ों बीघा जमीन है। गंगा में पानी कम होने के बाद से अधिकतर जमीन खाली पड़ी रहती है। तीन दिन पहले कासगंज जिले की सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदवा निवासी ग्रामीणों ने कटरी की इस जमीन पर अनलर मालिकाना हक बताते हुए कब्जा करने का प्रयास किया था। इसका पता लगने पर अगले दिन कछला के लोग कटरी की उसी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। उस वक्त मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने इस जमीन संबंधी अभिलेख दिखाने की कहकर दोनों पक्षों को लौटा दिया था। हालांकि किसी ने भी पुलिस को विवादित जमीन के कागाजात नहीं दिए।
रविवार को कासगंज के चंदवा गांव के लोग वेदप्रकाश और खेमकरन की अगुवाई में लाठी डंडे लेकर ट्रैक्टर ट्रालियों से दोबारा कटरी की जमीन पर कब्जा करने जा पहुंचे। इसका पता लगने पर कछला के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर जा धमके। कटरी में दोनों पक्षों के आमने-समाने आ जाने से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

झगड़े की सूचना मिली तो कछला चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। माहौल गर्माता देख चौकी इंचार्ज ने प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह को भी बुला लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों पक्षों के 60 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें चंदवा गांव के खेमकरन और वेदप्रकाश समेत 37 लोग हैं। जबकि कछला के बार्ड नंबर- 10 निवासी राजेश और जगतपाल समेत 23 लोग हैं। पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रालियां, 22 लाठी-डंडे कब्जे में लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। ताकि आने वाले दिनों में कोई भी दूसरे की जमीन पर कब्जे और झगड़े की कोशिश नहीं कर पाए।
हुसैनपुर में जमीनों के विवाद में हो चुके कत्ल
उझानी। गंगा किनारे की जमीनों पर कब्जे को लेकर पहले भी कई विवाद सामने आ चुके हैं। गंगा की कटरी से जुड़े गांव हुसैनपुर खेड़ा में दो पक्ष के लोगों में एक दशक से रंजिश चल रही है। दोनों पक्ष के तीन लोगों का खून बह चुका है। इसके अलावा खजुरारा और ननाखेड़ा के पास इसे लेकर तीन-चार बार विवाद रूप ले चुका है। संवाद
पुलिस की रिपोर्ट पर नए सिरे से होगी पैमाइश
गंगा की कटरी में जमीनी विवाद सुलझाने के लिए सदर तहसील के राजस्व कर्मी कई बार पैमाइश कर चुके हैं। पांच महीने पहले कछला के पास जमीन को लेकर दो गांवों के लोगों ने डीएम समेत राजस्व विभाग के अफसरों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पैमाइश भी कराई गई लेकिन अब कासगंज जिले के चंदवा गांव के ग्रामीणों ने मालिकाना हक का दावा ठोंक दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खजुरारा खाम की जमीन की नए सिरे से पैमाइश कराई जाएगी।

कटरी में जमीन के विवाद में पकड़े गए चंदवा के ग्रामीण। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें