फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के इलेक्ट्रिक टॉवरों के आसपास मिट्टी धंसी

विज्ञापन
उझानी रेलवे स्टेशन के पास इलेक्ट्रिक टॉवर के पास मिट्टी धंसने पड़ी दरार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पिछले साल बरेली-कासगंज के बीच इलेक्ट्रिक लाइन का काम पूरा हो जाने के बाद अब यहां स्टेशन पर इलेक्ट्रिक टॉवर (पोल) के चबूतरों के आसपास मिट्टी धंस जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक के दक्षिणी छोर पर जो टॉवर लगे हैं, उनमें दो टॉवर के चबूतरों के पास पिछले महीने बारिश के दौरान हल्की दरार पड़ गई थी। इसके बाद दरार बढ़ती गई। दो सप्ताह पहले बारिश में दरार में होकर पानी घुसा तो मिट्टी भी धंस गई। जहां मिट्टी धंसी है, उसके पास न तो कोई नाला है और न ही बारिश के पानी के निकास को कोई रास्ता है। गहराई में दरारें कहां तक हैं, यह तो इंजीनियरों के मौका मुआयना करने के बाद ही पता लगेगा लेकिन अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। पिछली बार इज्जतनगर डिवीजन के डीआरएम बरेली से कासगंज तक गए तो रेलवे कर्मियों ने उन्हें भी इस संबंध में अवगत करा दिया था।
ब्राडगेज लाइन पर इलेक्ट्रिक टॉवर लगाने और लाइन खींचने का काम रेल विकास निगम की देखरेख में हुआ था। काम पूरा होने के बाद अगस्त-20 में पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रॉयल हुआ फिर धीरे-धीरे बरेली-कासगंज रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों की संख्या में इजाफा होता गया। इस रूट पर फिलहाल इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

-
अढौली फाटक के पास एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त
जिला मुख्यालय के स्टेशन पर मालवाहक रेलगाड़ियों में लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा नहीं होने से उझानी स्टेशन पर खाद समेत राशन के गेहूं और चावल की अनलोडिंग होती है। यहीं से अनाज में गेहूं, मक्का और बाजरा अन्य राज्यों को भेजा जाता है। लोडिंग और अनलोडिंग के काम में रोज ही दर्जनों की संख्या में ट्रक पंखा रोड होकर प्लेटफार्म तक आते-जाते हैं। इसी वजह से अढौली फाटक की एप्रोच रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
--
इलेक्ट्रिक टॉवरों के पास जहां मिट्टी धंसी है, उसका किसी भी टॉवर और लाइन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। चबूतरों की गहराई अधिक है। गहराई से ही काफी चौड़ाई में चबूतरे बने हैं। फिर भी मरम्मत कराने के लिए डिवीजन के अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

- विपिन कुमार, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें