फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर दो सफाई नायकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिका के ईओ जेपी यादव ने शुक्रवार को मेन मार्केट और स्टेशन रोड पर खानपान की दुकानों के आसपास सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थानों पर गंदगी देखकर उन्होंने सफाई कर्मियों और नायकों को आड़े हाथ लिया। दो सफाई नायकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

इससे पहले पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नवरात्र चल रहे हैं। गली-मोहल्लों, मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सफाई और पेयजल सुविधा में किसी तरह की दिक्कत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें