फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की केन चुराने वाली महिला को पकड़ा, माफी मांगने पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। नगर में पिछले सप्ताह एक महिला दुकानदार की नजर बचते ही पांच किलो रिफाइंड तेल की केन उठाकर ले गई। सीसीटीवी से पहचानकर दुकानदार ने शनिवार को उसे पकड़वा दिया।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में क्षेत्र के कई गांव के लोग सामान खरीदने आते हैं। पिछले सप्ताह खरीदारी करने आई एक महिला बाजार के तिराहे स्थित अशोक राठौर की किराने की दुकान पर पहुंची। दुकानदार किसी काम से अंदर गया तभी महिला काउंटर के पास रखी रिफाइंड की केन लेकर खिसक गई। उसकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार अशोक ने शनिवार को उसी महिला को देखा तो फुटेज देखकर सूचना थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया और थाने ले गई। महिला ने आरोप स्वीकार कर कीमत अदा कर दी। फिर पुलिस ने माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें