फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री के साथ अधिकारियों ने भी की सड़कों की सफाई

विज्ञापन
शहर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सड़क पर सफाई की। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सभी नगर पालिकाओं, पंचायतों में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव, फॉगिंग व सफाई कार्य किया गया। बदायूं शहर के 13 कूड़ाघरों पर भी तारकसी व जाली लगाई गईं। राज्यमंत्री ने सफाई अभियान का शुभारंभ करते हुए दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर कूड़ेदान अवश्य रखें।
विज्ञापन

शनिवार को नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने डीएम दीपा रंजन, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया सहित अन्य अधिकारियों व नगर पालिका अध्यक्ष दीपामाला गोयल के साथ शहर की सड़कों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई कर्मियों ने दिन भर मेहनत की और सड़क व नालियों को साफ किया और सिल्ट भी निकाली। इसके अलावा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिग भी की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधि समेत अधिकारियों ने सड़कों पर सफाई की। वहीं राज्यमंत्री व डीएम ने लोगों से अपील की कि घरों के आसपास पानी न होने दें। घरों के अंदर व बाहर सफाई का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने बताया कि मलेरिया व अन्य प्रकार की जांचें व उपचार सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है। कोरोना के साथ मौसमी बीमारियों से भी बचाव करना होगा। डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती हैं। इसलिए लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। लक्षणों की अनदेखी न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें