फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने पर गंगा खतरे के निशान के ऊपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार को गंगा में नरौरा बैराज से 103832 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने के बाद गंगा में उफान आ गया था। वह खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन

उसहैत के प्रेमी नगला, जटा, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, कदमनगला, दलनगला और रहपुरा में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। अहमदनगर बछौरा, जसवंत नगला समेत कई गांवों में गंगा ने कटान भी कटान होने लगा है। सहसवान के गांव कोतल नगला, तेलिया नगला, तोफी नगला, आसे नगला में भी गंगा ने कटान शुरू कर दिया है।
बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर मीटरगेज पर 162.35 दर्ज किया गया। खतरे का निशान 162 सेमी पर है। कई स्थानों पर गंगा ने कटान भी तेज कर दिया है। कटान तेज होने के कारण जोरी नगला, गंगा-महावा बांध पर हालात संवेदनशील हो गए हैं। हालांकि, दोनों बांध सुरक्षित हैं। उसहैत बांध पर हालात अति संवेदनशील बने हुए हैं। यहां भी कटान रोकने के लिए बालू की बोरियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें