फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा

विज्ञापन
घटबेहटी गांव में निरीक्षण के दौरान मौजूद डीएम दीपा रंजन, सीडीओ निशा अनंत, बीडीओ राम किशन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मलेरिया और वायरल के कई केस निकल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मंगलवार को डीएम दीपा रंजन, सीडीओ निशा अनंत के साथ शेरगंज, घटबेहटी आदि गांवों का निरीक्षण किया और साफ सफाई व ज्यादा से ज्यादा जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीणों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से पूछा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आती हैं अथवा नहीं। गांव में कैंप लगाकर क्या-क्या बताती हैं। डीएम ने संदिग्ध मरीजों की जांच के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में ज्वर रोग, डेंगू आदि की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने अपील की है कि मलेरिया, डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और बचाव के लिए अपने घर व आसपास गंदगी न फैलने दें। न ही जलभराव होने दें। बुखार की शिकायत होने पर किसी भी झोलाछाप के पास न जाएं बल्कि तत्काल पास के सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं।
आशा व आंगनबाड़ी गांवों में जागरूकता फैलाते रहें, साथ यह भी ध्यान रखें कि मलेरिया पीबी और पीएफ के संक्रामक मरीजों को समय से दवाएं मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। वृद्धा, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन सहित अन्य योजनाओं के आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। उनका समय से निस्तारण कराएं। डीएम ने ग्राम शेरगंज में पंचायत भवन के निर्माण और ग्राम हसननगर में विद्यालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजिका को चेक किया। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी/ बीडीओे राम किशन, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें