बदायूं। जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के 23 पदों पर सदस्य चुने जाने थे। सत्तापक्ष की सूझबूझ से सभी 23 पदों पर एकल नामांकन हुआ। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। किसी भी दावेदार ने पर्चा वापस नहीं लिया। इसकी वजह से सभी 23 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाणपत्र दे दिए गए।
शासन के निर्देश पर 21 से 27 अगस्त तक जिले में जिला योजना समिति के सदस्य बनने के लिए जिला पंचायत सदस्यों की ओर नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इस दौरान 23 सीटों के लिए 23 सदस्यों ने ही आवेदन किया। 27 अगस्त की शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उसके बाद इन नामांकन पत्रों की जांच की गई। वहीं 31 अगस्त को नाम वापसी का दिन था। तीन बजे तक किसी ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में 23 पदों पर 23 नामांकन होने से सभी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। सभी जिला योजना समिति के सदस्यों को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र सिंह पटेल और एआरओ सुनील कुमार ने प्रमाण-पत्र वितरित किए।
ये बने जिला योजना समिति के सदस्य
जगदेवी, जयपाल, ममता, शशिबाला, अनीता, नीतूू, जाकिर हुसैन, दलवीर सिंह यादव, महेश चंद्र, मोहर सिंह, दुर्वेशा सिंह, पूनम यादव, मेखला सिंह, रजनी सिंह, उदयवीर, कुलदीप कुुमार, बालकराम, महेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद आजम, राजेश कुुमार सिंह, शिवराज, सुनीरा देवी, हिमांशु यादव। संवाद