फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, चारो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। वजीरगंज के मोहल्ला होली चौक में एक महिला ने बृहस्पतिवार को चार बच्चों को जन्म दिया। कुछ देर के बाद चारो बच्चों की मौत हो गई। महिला की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

मोहल्ला होली चौक निवासी हरीओम की पत्नी गर्भवती थी। बृहस्पतिवार दोपहर उसे प्रसव पीडा होने लगी। संगीता ने घर पर ही चार बच्चों को जन्म दिया। एक साथ चार पुत्रों के जन्म की खबर पर मोहल्ले के लोग भी हैरत में पड़ गए। परिवार में सभी लोग काफी खुश थे, लेकिन शाम होते-होते चारो बच्चों की मौत हो गई। इससे खुशियां मातम में बदल गईं। संगीता की हालत सामान्य है। परिवार ने बताया कि वह लोग संगीता को सरकारी अस्पताल ले जाने वाले थे कि घर पर ही प्रसव हो गया। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग या पुलिस किसी को सूचना नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें