बदायूं। शहर के कई इलाकों में लोगों को लोकल फाल्ट के कारण शुक्रवार को दिन में करीब तीन घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ी। बरेली रोड पर नई बस्ती के पास ट्रांसफार्मर की केबल जलने से शट डाउन लेना पड़ा।
शहर के लोगों के लिए लोकल फाल्ट समस्या बने हुए हैं। सबसे ज्यादा समस्या उन इलाकों में आ रही है जहां अंडरग्राउंड लाइन के साथ ऊपर से गुजर रहीं लाइनों से भी बिजली सप्लाई दी जा रही है। बरेली रोड पर नई बस्ती के पास भी अंडरग्राउंड लाइन को ऊपर से आ रही लाइन से जोड़ा गया है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे यहां अंडरग्राउंड लाइन से ट्रांसफार्मर को जोड़ने वाली केबल जल गई। इस कारण ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। बाद में शट डाउन लेकर लाइन को ठीक किया गया। इस दौरान लगातार तीन घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही।