फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमसः स्कूलों में बच्चों ने डांस किया, गीत गाए

विज्ञापन
वजीरगंज के एसकेएस दून वर्ल्ड में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल की ब्लूम्ज व डेल्ज शाखा में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना के बाद लघु नाटिका का मंचन किया गया। अध्यापिकाओं ने क्रिसमस कैरल गाए और बच्चों के साथ ‘जिंगल बेल’ की धुन पर नृत्य किया। निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्ष पम्मी मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता, प्रधानाचार्य एनसी पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

फ्लोरेंस नाइटेंगल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने घंटियों, सितारों, उपहार आदि से क्रिसमस ट्री सजाया। पकोड़ा पार्टी का भी आयोजन किया गया। लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में क्रिसमस महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लिलिपुट प्ले स्कूल में प्रबंधक केबी गुप्ता के नेतृत्व में क्रिसमस मनाया गया। दातागंज के सेंट स्टीफंस अकेडमी में क्रिसमस-डे मनाया।
वजीरगंज। एसकेएस दून वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस उत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में फैंसी ड्रेस सहित कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने ईसा मसीह के जीवनवृत्त के बारे में विस्तार से बताया। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में क्रिसमस-डे मनाया। ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन स्कूल में भी क्रिसमस को बच्चों ने मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें