फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथः चांद के साथ किया पति का दीदार

विज्ञापन
चंद्रमा के दर्शन कर पूजा करती सुहागिनें। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पति-पत्नी के अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतीक करवाचौथ का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया गया। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। रात में सज-धजकर चांद के साथ पति का दीदार किया। चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत पूरे क्षेत्र में सुहागिनों ने सुबह पूजा के साथ व्रत की शुरुआत की। इसके बाद सजने-संवरने का दौर दिन भर चलता रहा। दिन भर बाजारों में काफी रौनक रही। महिलाओं ने खरीदारी की तो कई ने रविवार को भी हाथों में मेहंदी लगवाई। शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, श्री कार्तिकेय की पूजा-अर्चना की। रविवार होने की वजह से अधिकतर पति घर पर ही रहे, ऐसे में भी तैयारी में सहयोग करते रहे। रात आठ बजे के बाद चांद के दीदार हुए। जिसपर महिलाओं ने चलनी से चांद देखा और फिर उसे अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारायण किया। बाद में पतियों ने उपहार दिए। इसके बाद सुहागिनों ने घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीष ली। कुछ जगह सामूहिक करवाचौथ पूजन के कार्यक्रम भी हुए और महिलाओं ने नृत्य संगीत का भी आनंद लिया।
-
सोशल मीडिया पर शेयर कीं जानकारी
रविवार को सोशल मीडिया पर भी करवा चौथ छाया रहा। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम पर महिलाएं व्यस्त रहीं। जहां करवा चौथ से जुड़ी पोस्ट, चुटकुलों, तस्वीरों, संस्मरणों की बाढ़ रही। व्रत की विधि से लेकर जरूरी सावधानी भी शेयर की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें