फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह में ही चटकने लगी बाउंड्री, धंसने लगा नाला

Tue, 06 Jan 2015 07:07 PM IST
vajeergang
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की पोल खुलने लगी है। गुणवत्ता को दरकिनार कर कराए गए कार्य चार माह में ही अपना हाल बयां करने लगे हैं। बनाया गया नाला धंसने लगा है। बाउंड्री और मजार का रास्ता भी जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गया है। इसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। नगर पंचायत की ओर से विगत पांच माह पूर्व थाने के बराबर से सैयद बाबा की मजार तक लगभग सौ मीटर रास्ते पर इंटरलॉकिंग, बाउंड्री और नाले निर्माण के लिए करीब 35 लाख का ठेका दिया गया था। उस दौरान निर्माण में तमाम अनियमितताएं बरती गईं। अब परिणाम यह है कि महज चार माह में ही कराए गए निर्माण की पोल खुलकर सामने आने लगी है। नाला कई जगह से अंदर को धंसने लगा है। वहीं बाउंड्री जगह-जगह से चटककर गिरने की कगार पर ओ गई है। जागरूक कस्बाई कहते हैं कि उन्होंने चल रहे कार्य के दौरान ही इसकी शिकायत पंचायत प्रशासन से की थी। बावजूद इसके जांच करना तो दूर किसी अधिकारी ने मौके पर आकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को भी देखना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

सैयद बाबा की मजार के रास्ते पर हुई इंटरलॉकिंग बैठने, बाउंड्री और नाले के चटकने की शिकायत मिली है। इसकी शीघ्र जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-भूपराम वर्मा, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें