मुजरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भूसा भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिसमें दबकर 20 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई निवासी राहुल गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर मजदूरी पर चलाता था। शुक्रवार रात वह खेत से भूसा भरकर ला रहा था। इसी दौरान गांव के नजदीक अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। राहुल ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि दो मजदूर बाल-बाल बच गए।