फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जहर' के कारोबार का भंडाभोड़: बदायूं में मिलावटी पनीर की फैक्टरी व नकली फॉर्च्युन रिफाइंड का जखीरा पकड़ा, ऐसे हो रहा था खेल

Fri, 15 Apr 2022 12:35 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊ में पुलिस प्रशासन की टीम ने दो बड़ी कार्रवाई की हैं। एसडीएम और सीओ ने टीम बनाकर छापा मारा तो परचून की दो दुकानों से 173 टिन नकली फॉर्च्यून रिफाइंड और मिलावटी पनीर बनाने की फैक्टरी पकड़ी है।
विज्ञापन
तैयार होते मिलावटी पनीर को टीम ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को शहर व म्याऊ इलाके में किराने की दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान पांच दुकानों से एक नामी कंपनी के नाम की नकली रिफाइंड के 173 टिन बरामद हुए। इसके अलावा म्याऊ में पनीर बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। यहां से दूध और पनीर के नमूने लिए गए हैं। नकली रिफाइंड बरामदगी के दोनों मामलों में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


डीएम दीपा रंजन के आदेश पर शहर में एसडीएम सदर एसपी वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने अभियान चलाया। उन्होंने शहर में नेहरू चौक की तीन दुकानों से नकली रिफाइंड के 84 टिन बरामद किए। बताया जा रहा है कि नकली रिफाइंड काफी समय से बाजार में बिक रहा था। रिफाइंड के टिन पर लगा रैपर भी नकली बताया जा रहा है। टीम ने अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊ में छापा मारा।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक म्याऊ में सखानू निवासी सचिन गुप्ता की शिव किराना स्टोर नाम से थोक की परचून की दुकान है। यहां से नकली रिफाइंड के 77 टिन और कमल प्रताप सिंह की दुकान से 12 टिन बरामद हुए हैं। म्याऊ के मामले में अलापुर थाने में सचिन गुप्ता व कमल प्रताप सिंह के खिलाफ फारचून रिफाइंड कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि विभोर मानक ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रिफाइंड का नमूना ले लिया गया है। उसे जांच के लिए भेजा गया है।

इस दौरान म्याऊ में हजरतपुर रोड पर पनीर बनाने की एक फैक्टरी भी पकड़ी गई। यहां से दूध जैसा सफेद पदार्थ और केमिकल बरामद हुआ है। उसका भी नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। पनीर फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

म्याऊ में सूचना पर दो दुकानों पर छापा मारा गया। दोनों दुकानों से 89 टिन नकली रिफाइंड और पनीर बनाने की एक फैक्टरी पकड़ी गई है। इन मामलों में नकली खाद्य सामग्री बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
- रामशिरोमणि, एसडीएम दातागंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें