बीच-बचाव करने गए युवक की हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरे की में बुधवार दोपहर 32 वर्षीय ओमवीर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ओमवीर का कसूर यह था कि वह अपने पड़ोसी के झगड़े को शांत कराने पहुंच गया था।
पड़ोसी योगेंद्र जमीन को लेकर अपनी बहनों से विवाद कर रहा था। उनके साथ गालीगलौज कर रहा था। ओमवीर ने उसे शांत कराने की कोशिश की, तभी आरोपी योगेंद्र ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। इसमें ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मां अनारकली ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।