बुधवार रात लड़की की बरात आई थी। जैसे ही बरात घर के द्वार पर पहुंची कि पिता ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिवार के लोगों ने पिता के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी की बरात आने के दौरान दुल्हन के पिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बताते हैं कि लड़की का पिता बेटी के अपनी पसंद से शादी करने से खुश नहीं था।
विज्ञापन
वह नहीं चाहता था कि उसकी शादी उस लड़के हो लेकिन लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी। वह उसी लड़के से शादी करना चाहती थी। इसमें परिवार के अन्य लोग भी लड़की का साथ दे रहे थे।
बुधवार रात लड़की की बरात आई थी। जैसे ही बरात घर के द्वार पर पहुंची कि पिता ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिवार के लोगों ने पिता के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस इसकी जानकारी से इनकार कर रही है।