फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में चले लाठी डंडे, कई जख्मी

विज्ञापन
कुंवरगाव के सोही में घायल लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव सोही में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष के लोगों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार रात करीब 10:00 बजे के आसपास की है। गांव सोही निवासी सबल कुमार जो कि अनुसूचित जाति से है का दूसरे पक्ष के नन्हे पुत्र रघुनाथ सिंह से किसी मामूली बात पर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस घटना में एक पक्ष के मनोज कुमार, शन्नो देवी, छुट्टन व दूसरे पक्ष के राकेश पुत्र गजराम, नन्हे पुत्र रघुनाथ, गौरव, व सौरभ पुत्रगण राकेश घायल हो गए। बुधवार को एक पक्ष के सबल कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसमें उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों को दबंग प्रवृत्ति का बताया। आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी मां और भाई और एक अन्य को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों पर लाठी-डंडों के अलावा तमंचे भी थे और उन्होंने जान से मारने की नीयत से उनके परिवार पर हमला बोला आरोप है कि हमलावर उसकी मां की सोने की चेन भी लूट कर ले गए। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां भी दी। इधर पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
-
कार्रवाई न होने पर दी धर्म परिवर्तन की धमकी
पीड़ित सावन कुमार ने सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें