फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा से पहले महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
बिल्सी के गांव दिधौनी में भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में बृहस्पतिवार की शाम शुरू हुई संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह से पूर्व यहां पीत वस्त्र धारण कर महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कलश यात्रा निकाली। इसका जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मंदिर में सबसे पहले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रधान कलश की स्थापना कराई गई। उसके बाद कलश एवं पोथी पूजन कार्यक्रम हुआ। उसके बाद मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। उसके बाद गंजडुंडवारा से पधारीं कथावाचक ममता शाक्य ने प्रवचन दिया। कलश यात्रा को सफल बनाने में रामप्रकाश सिंह ठाकुर, कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल व ज्योति रानी का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें