फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा सुनने से ही खत्म हो जाती हैं कई समस्याएं

विज्ञापन
भागवत कथा सुनातीं कथावाचिका अम्बिका देवी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। ग्राम पिंदारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचिका अंबिका देवी ने कहा कि कथा श्रवण मात्र से ही व्यक्ति की व्यथाएं शांत हो जाती हैं।
विज्ञापन

अंबिका देवी ने ठाकुर जी महाराज मंदिर पिंदारा पर चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन हिरण्यकश्यप वध, सती चरित्र प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि जब धरा पर धर्म की हानि होती है तब भगवान अवतरित होकर दानवों का संहार करते हैं। समस्त संसार प्रभु कृपा पर ही चल रहा है इसलिए हमें परमात्मा का सदैव स्मरण करते रहना चाहिए। कथावाचिका ने कपिल जी द्वारा माता देवहुति को दिए गए दिव्य ज्ञान की कथा भी सुनाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजीव यादव, आचार्य केके मिश्रा, वागीदत्त शर्मा, पंकज, राहुल, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें