फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा श्रवण से होता है पापों का नाश

विज्ञापन
प्रवचन करते कथाव्यास पंडित राधेश्याम मिश्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राधेश्याम मिश्रा ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है।
विज्ञापन

श्री राधारानी प्रेम सेवा समिति के तत्वावधान में पैलेस में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। मध्य प्रदेश से पधारे कथाव्यास पंडित राधेश्याम मिश्रा ने जब-जब धरती पर दानवों के अत्याचार चरम पर पहुंचे तब तब प्रभु ने विभिन्न रूपों में अवतार लेकर उनका संहार किया। उन्होंने कहा कि माता पिता की सेवा करने वाला पुत्र सदैव मोक्ष प्राप्त करता है। कथा व्यास ने कहा कि प्रभु सदा अपने भक्त का कल्याण करते हैं। भक्त की पुकार पर भगवान नंगे पांव दौड़े चले आते हैं। इस मौके पर मनोज यादव, मुकेश शंखधार, अमित अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, सतीश माथुर, शम्मी उपाध्याय, पवन गुप्ता, टिंकू मौर्य, मुकेश जोशी आदि भक्त प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें