करवाचौथ से पहले एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के प्रतिष्ठित परिवारों की महिलाओं ने करवाचौथ से पहले फैमिली किटी में जमकर धमाल किया। कई प्रतियोगिताओं और डांस व सिंगिंग से उन्होंने त्योहार का आनंद लिया।
शहर के एक होटल में महिलाओं ने सैलिब्रेशन फैमिली किटी में आने वाले त्योहार करवाचौथ को खूब उमंग और उत्साह के साथ मनाया। रुमाली, रुचि, रिशिका एवं रविंदर कौर द्वारा आयोजित किटी में सभी महिलाओं ने मनोरंजक कार्यक्रमों का खेल और मस्ती के साथ आनंद लिया। बाद में सभी ने डांस किया। ग्रुप डांस व सोलो डांस की धूम रही। इस अवसर पर गुंजन गुप्ता, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. सोनरूपा विशाल, पूजा शलभ, राधा वैश्य, सोनल अग्रवाल, पूनम गुप्ता, रिचा अशेष, प्रीति आहूजा, सोनाक्षी आहूजा, सलोनी पाठक आदि उपस्थित रहीं। संवाद