डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।)
- फोटो : अमर उजाला
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कनेई गांव में शनिवार दोपहर दो किशोरों की तालाब में डूबकर मौत हो गई।
गांव के कृष्ण (16) पुत्र दीनदयाल और उसका दोस्त अरूण (13) पुत्र वीरपाल शनिवार दोपहर गांव के नजदीक तालाब में नहाने गए थे। बताते हैं कि दोनों किशोर तालाब में नहा रहे थे कि अचानक वह गहरे पानी में चले गए। इससे वह पानी में डूबने लगे।
उन्हें देखकर तालाब किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इससे तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गए। काफी खोजबीन के बाद दोनों किशोरों को बाहर निकाला गया। इनमें एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
फिलहाल दोनों किशोरों के शव उनके घर पर रखे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। कृष्ण गांव के ही स्कूल में सातवीं व अरुण छठी कक्षा का छात्र है।