सहसवान (बदायूं)। सीएम योगी ने सपा के गढ़ में सपा नेताओं का बिना नाम लिए पिछली सरकार और उसकी परिवारवादी नीतियों पर खुलकर हमला बोला। कहा कि पिछली सरकार नौकरी के दावे करती रह गई पर दे नहीं पाई। पहले नौकरी निकाली जाती थी। फिर एक परिवार के लोग वसूली को निकलते थे।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में सपा सरकार पर बेरोजगारों को छलने का आरोप लगाकर कटाक्ष किया। कहा कि पिछली सरकार मानकविहीन तरीके से नौकरी देने की कोशिश करती थी, जिसमें इस कदर धांधली होती थी कि कोर्ट से रोक लग जाती थी। किसी न किसी वजह से नौकरी न देकर बेरोजगारों से धोखा किया जाता था। कहा कि सरकार जब नौकरी निकालती थी तो एक परिवार के लोग वसूली करने निकल पड़ते थे। बिना वसूली के नौकरी की गारंटी नहीं थी।
उनकी सरकार ने साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख नौकरियां दीं। कोई बता दे कि हमारे किसी नुमाइंदे ने वसूली की हो। अब सब कुछ पारदर्शी है। संवाद