फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एएस वारियर ने पर्शिया की टीम को 29-21 से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिलास्तरीय ओपन पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को एएस वारियर और पर्शिया की टीम के बीच केला गया। कड़े मुकाबले में एएस वारियर ने पर्शिया की टीम को 29-21 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला एएस वारियर और घटपुरी की टीम के बीच खेला गया। इसमें एएस वारियर ने 27-19 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच पर्शिया और बहेड़ी की टीम के बीच हुआ। इसमें पर्शिया के खिलाड़ियोें ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
फाइनल मुकाबला एएस वारियर और पर्शिया की टीम के बीच मंगलवार को खेला गया। इसमें एएस वारियर की टीम विजयी रही। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारियां ने बताया कि मैच के समापन पर प्रशांत शंखधार ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। 13 मार्च को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें