बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार शाम दो बाइक टकरा गईं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
ग्राम नौली हरनाथपुर निवासी पुष्पेंद्र और विवेक सोमवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हतसा गांव के नजदीक सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दूसरी बाइक पर सवार मईकलां निवासी मुकेश (22) पुत्र छत्रपाल की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुष्पेंद्र और विवेक की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि मुकेश के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। संवाद