बरेली हाईवे किनारे खाई में घुसा ट्रक। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने की कोशिश में ट्रक खाई में घुस गया। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। बाद में दूसरे वाहनों की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। उस वक्त बरेली-बदायूं हाईवे किनारे ग्राम नरखेड़ा के नजदीक एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। उसे बचाने की कोशिश में बदायूं की ओर से बरेली जा रहा सीमेंट लदा ट्रक अचानक असंतुलित होकर खाई में जा घुसा। ये देखकर मौके पर मौजूद लोग उस ओर दौड़ पड़े। उन्होंने ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला। ड्राइवर शिवचरण और क्लीनर शाहजहांपुर जिले के खुटार निवासी हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने की कोशिश में ये हादसा हुआ। लोगों ने दूसरे वाहनों को रुकवाकर रस्सी से बांधकर ट्रक को बाहर निकाला। तब कहीं ट्रक बरेली के लिए रवाना हो सका। संवाद