फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, विरोध में जाम लगाया

विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगाते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली के गांव मुडारी सिधारपुर निवासी 18 वर्षीय अनिल पुत्र जंडैल सिंह रविवार दोपहर बाइक से मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर जा रहा था। रास्ते में खंदक गांव के पास अनिल की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से अनिल मय बाइक के सड़क पर गिर गया। इस दौरान यहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने अनिल को कुचल दिया। इससे अनिल की मौके पर मौत हो गई। चालक मय कार के यहां से भाग निकला। हादसे में बाद यहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। हाईवे पर जाम भी लगा दिया। बाद में इंस्पेक्टर सहसवान संजीव शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों ने समझा कर शांत किया। ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अज्ञात कार के बारे में कुछ मालूम नहीं हो सका है। पुलिस कार की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें