फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से फ्रीज में लगी आग, युवक झुलसा

विज्ञापन
ललेई गांव में फ्रीज में आग लगने से झुलसा हाथ दिखाता युवक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव ललेई में सोमवार रात अचानक एक फ्रीज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पूरे घर में धुआं फैल गया। इस हादसे में घर में रखे कागजात और करीब 40 हजार रुपये भी जल गए। आग बुझाने की कोशिश में मकान मालिक झुलस गया। उसने निजी अस्पताल में अपना प्राथमिक उपचार कराया है।
विज्ञापन

ग्राम ललेई निवासी मनोहर सिंह सोमवार रात घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक पूरे घर में धुआं फैल गया। परिवार के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें आग लगने की जानकारी हुई। तब तक फ्रीज काफी जल चुका था। उससे आग की लपटें निकल रहीं थीं। मनोहर सिंह ने तुरंत जैसे-तैसे पत्नी कंचन, दो साल की बेटी दीपशिखा और सात माह की आराध्या को कमरे से बाहर निकाला। शोरशराबा सुनकर पड़ोस के तमाम लोग आ गए। उसके बाद मनोहर ने आग बुझाने की कोशिश की। इस कोशिश में मनोहर का एक हाथ झुलस गया। उन्होंने बताया कि फ्रीज में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। उसके बराबर में कुछ कागजात रखे थे। वहीं थैले में 40 हजार रुपये रखे थे। आग लगने से वे भी जल गए। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें