फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा में ट्रेन से कटकर सात गोवंशीय पशुओं की मौत

विज्ञापन
पशुओं को दफन कराने पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ट्रेन से कटकर सात गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। सुबह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशुओं के अवशेष हटवाए और जेसीबी मंगाकर उन्हें दफन करा दिया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पशु रात रेलवे ट्रैक पर आ गए होंगे, इससे उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा सिसरका-ओरछी के बीच वेरीखेड़ा गांव के नजदीक हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में तमाम लावारिस गोवंशीय पशु घूमते रहते हैं। चर्चा ये है कि मंगलवार रात क्षेत्रीय किसानों ने गोवंशीय पशुओं को वेरीखेड़ा की ओर दौड़ा दिया। इससे कई गोवंशीय पशु रेलवे लाइन पर बैठ गए। इसी दौरान रेलवे लाइन से गुजरी ट्रेन की चपेट में आकर सात गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। जबकि एक पशु ट्रेन के इंजन में फंस गया। इस पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक ली और गार्डों को बुलाकर इंजन के नीचे से पशु के शव को निकलवाया। गोवंशीय पशुओं के अवशेष लाइन किनारे हटवा दिए गए। लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। रातभर उनके शव लाइन किनारे पड़े रहे। बुधवार सुबह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब कहीं पुलिस ने जेसीबी बुलाकर उनके शवों को दफन कराया।
इधर, राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार राणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि गोशालाओं में गो संरक्षण का काम नहीं हो रहा है। सरकार का धन बंदरबांट करने का काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें