फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा और उत्थान के लिए सबसे ज्यादा काम सपा सरकार में

विज्ञापन
समाजवादी महिला सभा के सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। समाजवादी महिला सभा के जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बुधवार को शहर के एक लॉन में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा और प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी रहीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सुरक्षा को सबसे ज्यादा काम सपा सरकार में हुआ, योगी सरकार केवल आंकड़ेबाजी में माहिर है।
विज्ञापन

सम्मेलन में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि एंबुलेंस 102, 108, महिला हेल्पलाइन 1090 और यूपी 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं के साथ वृद्धा, विधवा पेंशन व कन्या विद्या धन जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं को अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में शुरू किया। नारी शक्ति का हित सपा में ही सुरक्षित है। सपा सरकार में महिला उत्थान और सशक्तीकरण के लिए शुरू की गईं तमाम योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। प्रदेश लूट, अपहरण, दुष्कर्म, महिला अपराध, महिला उत्पीड़न अब चरम पर है। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चंद्र, चेतना सिंह यादव, सुषमा मौर्य, धर्मेद्र यादव के निजी प्रतिनिधि विपिन यादव ने भी विचार रखे। इस मौके पर बलवीर यादव, राजपाल शर्मा, सुनीता यादव, रूपा यादव, पुष्पा शाक्य, रूचि प्रिया, मिथलेश कश्यप, कुसुम यादव, सीता कश्यप आदि काफी संख्या में लोग रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें