फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मिला दिव्यांग युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर इलाके में म्याऊं डहरपुर मार्ग पर एक दिव्यांग युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इसके लिए विसरा सुरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन निवासी 24 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र श्रीकृष्ण दिव्यांग था। वह अभिगांव में कपड़ा सिलाई की दुकान चलाता था। परिवारवालों के मुताबिक बुधवार को अंकित कुमार पर शाहजहांपुर के एक युवक ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। इस बात को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसके बाद अंकित कुमार गांव से चला गया। म्याऊं डहरपुर रोड पर उसका शव पड़ा मिला। बताते हैं कि परिवारवाले बुधवार को युवक का शव उठाकर गांव ले गए। देर रात उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तब कहीं पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इसकी पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। सीओ बलदेव सिंह ने बताया कि युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है। उसके परिवारवालों ने ये लिखकर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें