फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के लहरा गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। इसके बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ग्राम लहरा असदुल्लापुर निवासी छोटे का चार साल का बेटा हुसैन बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। परिवारवालों के मुताबिक उसी समय गांव का ही नाजिम तेज गति ट्रैक्टर चलाता हुआ लाया और बालक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। पिता छोटे ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें