फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

720 लोगों ने ली बूस्टर डोज, 50 हजार से ज्यादा को लगाया गया टीका

विज्ञापन
नेकपुर में स्थित नगरीय स्वास्थ्य पर कोविड-19 का टीका लगवाता युवा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मौसम साफ होने के बाद बुधवार जिले में 394 केंद्रों पर 50 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसके साथ ही 720 लोगों ने वैक्सीन की बूस्टर डोज भी ली। इस दौरान 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कुल 394 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इनमें 106 केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओें को टीका लगाया गया। 17 केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दी गई। बुधवार को जिले में कुल 50108 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 10406 लोगों ने पहला और 27512 लोगों ने कोरोना का दूसरा टीका लगवाया। 17 केंद्रों पर 520 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। दातागंज, दहगवां, जगत और ककराला केंद्रों पर किसी ने बुधवार को बूस्टर डोज नहीं दी। सबसे ज्यादा 227 लोगों को शहर में बूस्टर डोज दी गई। 106 केंद्रों पर बुधवार को 11413 छात्र-छात्राओं को भी टीका लगाया गया। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि टीकाकरण अब रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले दिनों मौसम खराब होने के कारण ठीकाकरण की गति प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें