फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटी घुनी हुई दाल, महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
खराब दाल के साथ हंगामा करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज। आंगनबाड़ी केंद्र पर घुनी और सड़ी हुई दाल बांटने के विरोध में बुधवार को यहां महिलाओं ने हंगामा कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम राज शिरोमणि ने जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि सही दाल को बदलकर घुनी हुई दाल बांटी जा रही थी।
विज्ञापन

दातागंज तहसील के सलेमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को अनाज का वितरण किया जा रहा था। गांव की काफी संख्या में महिलाएं वहां पहुंचीं। इनको दाल समेत अन्य खाद्य पदार्थ बांटे जा रहे थे। महिलाओं ने देखा कि जो दाल दी जा रही है वह घुनी और सड़ी हुई है। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता का कहना है कि दालों को वितरण के लिए एक महीने पहले ही समूह को बांटने के लिए दिया गया था।
ग्राम प्रधान सुखदेवी के बेटे कामता ने बताया कि उनको सिर्फ खाद्यान्न दिखाने के लिए बुलाया गया था। गुणवत्ता के बारे में उनको नहीं पता है। एसडीएम राज शिरोमणि का कहना है कि खराब अनाज बांटे जाने का मामला संज्ञान में आया है। जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें