फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बस संचालकों के खिलाफ गरजे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बदायूं। परिवहन निगम के लिए नासूर बन चुके डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने स्टैंड परिसर में हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया और डग्गामारी बंद कराने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि अगर डग्गामारी बंद नहीं हुई तो अब भूख हड़ताल के साथ चक्का जाम होगा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि काफी समय से रोडवेज चौराहे पर डग्गामारी हो रही है। डग्गामार बसें चौराहे पर आकर खड़ी हो जाती हैं और अलग-अलग स्थानों के लिए सवारियां बैठाकर ले जाती हैं। इससे न सिर्फ विभाग को नुकसान हो रहा है, बल्कि जाम के कारण लोगों को भी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों का कहना था कि कई बार वे डीएम और पुलिस विभाग को लिखकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर डग्गामारी बंद नहीं हुई रोडवेज कर्मचारी संगठन भूख हड़ताल और चक्का जाम करेगा। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष असद कदीर खां, चंदालाल, राजकुमार शर्मा, केएफ राशिद, नरेंद्र कुमार गुप्ता, मदनपाल सिंह, विजय प्रकाश शर्मा, विपिन कुमार, अरविंद कुमार, भंवरपाल, गोपाल बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें