फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताई मौत की ये वजह: बाथरूम में नहा रही थी मेधा, दो घंटे तक नहीं आई बाहर; दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

Mon, 15 Jan 2024 02:48 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं)

सार

छात्रा मेधा शर्मा पुत्री अरुण शर्मा बरेली के मानस्थली स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी। इसी स्कूल में उसका छोटा भाई सक्षम कक्षा नौ का छात्र है। 30 दिसंबर को दोनों भाई-बहन सर्दियों की छुट्टी में घर आए थे। 
विज्ञापन
मृत छात्रा मेधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं स्थित बिसौली कस्बे के इतवार नखासा मोहल्ले में रविवार दोपहर बाथरूम में स्नान करने के दौरान गीजर से दम घुटने पर 15 वर्षीय छात्रा मेधा शर्मा की मौत हो गई। वह करीब दो घंटे तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो नौकरानी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। जब कोई आवाज नहीं आई तो बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसको बाहर निकाला गया। परिवार वाले उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

छात्रा मेधा शर्मा पुत्री अरुण शर्मा बरेली के मानस्थली स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी। इसी स्कूल में उसका छोटा भाई सक्षम कक्षा नौ का छात्र है। 30 दिसंबर को दोनों भाई-बहन सर्दियों की छुट्टी में घर आए थे। परिवार वालों के मुताबिक रविवार दोपहर छात्रा के दादा रामनिवास शर्मा और दादी सरोजनी शर्मा घर में अलाव लगाकर हाथ सेंक रहे थे। उसकी मां अंजलि शर्मा पंडित भूपालदास डिग्री कॉलेज मलखानपुर की प्रबंधक हैं। वह दोपहर के समय डिग्री कॉलेज गईं थीं जबकि उसका छोटा भाई घर के बाहर खेल रहा था। 

दोपहर करीब 2:30 बजे छात्रा स्नान करने के लिए बाथरूम में गई थी। करीब एक घंटे बाद नौकरानी मधु उनके घर पहुंची थी। सबसे पहले उसने मेधा को तलाश किया। जब वह घर में दिखाई नहीं दी तो मधु ने उसके दादा-दादी से पूछा। उन्होंने बताया कि मेधा बाथरूम में स्नान करने गई थी। इसके बाद मधु ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया गया। जब काफी देर तक अंदर से आवाज नहीं आई तो वह परेशान हो गई और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। 

दादा-दादी ने बाहर से कुछ दुकानदारों को बुलाया। सभी लोगों ने मिलकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। उसे देखा तो वह बाथरूम के फर्श पर पड़ी थी। महिलाओं ने उसके कपड़े बदले और तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि उनके बाथरूम में गैसयुक्त गीजर लगा है। इससे उसकी दम घुटने से मौत हुई है। परिवार वाले उसका शव घर ले गए हैं। 
विज्ञापन

- छात्रा अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई थी। उसकी कुछ समय पहले ही मौत हुई होगी। हालातें के अनुसार उसकी मौत गीजर की वजह से दम घुटने से हुई है। इस तरह से पहले भी घटनाएं हुईं हैं। - डॉ. मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें