फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी ने चलाई गोली, पलटकर उन्हीं को जा लगी

Tue, 08 Oct 2013 03:05 PM IST
अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई में भाजपा नेता को रविवार की रात नई रायफल से फायर करते समय छज्जे से टकराने के बाद पलटकर आई गोली लग गई। घायलावस्था में उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भाजपा के बहजोई मंडल अध्यक्ष/ बहजोई निवासी मदन सिंह खड्गवंशी रविवार की रात को देवी दर्शन के लिए खादराबाद जाने की तैयारी में थे। उससे पहले वह बहजोई के मंदिर में गए।

कुछ लोगों ने कहा कि नई रायफल हैं। इसलिए पहले भगवान के चरणों में वंदन करने के लिए फायर करके देखो। गोली चली तो छज्जे से टकराकर वापस आकर भाजपा नेता के कंधे से लग गई। जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता आदि ने उन्हें शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें