फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के ड्राइंग रूम में ‘नेताजी’ के फोटो

Tue, 08 Oct 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पुलिसवालों में वाकई जबरदस्त होड़ है। कोई खुद को मुलायम सिंह का करीबी बताता है तो कोई शिवपाल सिंह से घरेलू ताल्लुकात। इस रिलेशन को दर्शाने वाले फोटो भी पुलिस अफसरों ने अपने ड्राइंग रूम में सजा रखे हैं।
विज्ञापन


थानेदार भी भला कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी अपने आवास में शिवपाल सिंह और धर्मेंद्र यादव के चित्र ऐसे स्थान पर लगाए हैं जो दरवाजे से एंट्री के साथ ही साफ नजर आएं। यह सब यूं ही नहीं है। दरअसल इन फोटो में भी ताकत है। जिसे आप भी जानते हैं और हम भी।

मुरादाबाद में अपराध बेपनाह हैं। कानून व्यवस्था तार तार हो रही है। लेकिन खाकी वर्दी पर बड़े बड़े स्टार लगाए बैठे पुलिस अफसरों में आपको कभी एक्शन की घबराहट नहीं दिखेगी। ऐसा क्यूं है। इनकी मजबूत जड़ के पीछे क्या राज है यह हम आपके बताते हैं।
विज्ञापन


शुरू करते हैं ‘छोटे साहब’ से। यह खुद को मुलायम फैमिली का करीबी बताते हैं। सपा का कोई भी कार्यक्रम हो उसमें खामोश सिपहसलार की तरह इनका रोल रहता है। इतना ही नहीं किस एक्शन से पार्टी को नफा होगा और किससे नुकसान अब यह भी तय करने लगे हैं। चलिए अब इनके कैडर से थोड़ा सा नीचे चलते हैं।

जी हां अब हम बात करेंगे सीओ साहिबान की। एक सीओ तो खुद को मुख्यमंत्री को ‘भैया जी’ कहकर बुलाते हैं। जब भी मुलायम फैमिली का कोई मेंबर शहर में पहुंचता है तो उसके इर्द गिर्द ही रहते हैं। एक खुद को मुलायम परिवार का रिश्तेदार बताते हैं।

ड्राइंग रूम में मुख्यमंत्री के परिवार का फोटो भी लगा रखा है। फोटो देखकर ही पता चल जाता है कि रिलेशन कितने करीब वाले होंगे। एसओ से इंसपेक्टर बने एक साहब ने तो बाकायदा शिवपाल सिंह यादव का फोटो लगाया हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें