फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे से पीछे नहीं हट सकती'

Wed, 03 Jul 2013 12:06 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह ने कहा कि चुनाव में जीत नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के बूते मिलती है। इसलिए बूथ स्तर पर सबसे ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने हिंदुत्व को चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीयता का प्रश्न बताते हुए कहा कि भाजपा इससे पीछे नहीं हट सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित गणपति भवन में मंगलवार को आयोजित पश्चिमी क्षेत्र की समीक्षा बैठक में अमित शाह ने कहा कि यह नीति नहीं बल्कि संयोग है कि भाजपा ने क्रांतिधरा से कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का बिगुल बजाया है। कार्यकर्ता आज यहां से कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प लेकर जाएं।

शाह ने कहा कि गुजरात में नेताओं की फौज नहीं है और न ही नेताओं के दम पर चुनाव जीता जाता है। हम चुनाव कार्यकर्ताओं और संगठन के दम पर जीतते हैं। उन्होंने साफ किया कि सतही राजनीति पर ध्यान देने की जरूरत है। पश्चिमी क्षेत्र की सभी 14 लोकसभा सीटों की समीक्षा करते हुए चुनाव में जीत के लिए सुझावों पर भी गौर किया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि जनप्रतिनिधि संगठन के कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं। इस पर अमित शाह ने कहा कि यदि संगठन में मजबूती होगी तो कोई भी जनप्रतिनिधि दबाव नहीं बना पाएगा। हिंदुत्व के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए यह चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि राष्ट्रीयता का प्रश्न है। जिससे कभी पीछे नहीं हट सकते हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि चुनाव में समाज और राष्ट्रहित को आगे रखें। इससे पूर्व उन्होंने एक-एक पदाधिकारी से उनके दायित्व एवं कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं से उनके यहां के बूथ, वोटर और जातिगत आंकड़ों पर सवाल किए।

इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की पार्टी नेतृत्व या कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि देश की जनता की मांग है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें