फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और कार की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव बिसाठ के निकट गत रात्रि एक ट्रक व कार की जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी सतीश कुमार (32) पुत्र पतराम सिंह अपने मोहल्ले के ही विशाल कुमार पुत्र चंदकरन सिंह के साथ किसी बीमार मरीज को दिल्ली उपचार के लिए भर्ती कराने गए थे। नगरवासियों के अनुसार बुधवार की देर रात करीब 12 बजे दिल्ली से वापस लौटते समय गांव बिसाठ के निकट कार चालक विशाल कुमार को अचानक नींद की झपकी आ जाने से उनकी कार की एक अज्ञात ट्रक की साइड लग जाने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें कार में सवार युवक सतीश कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल विशाल कुमार को भी उपचार के लिए बिजनौर भेजा। युवक सतीश कुमार की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर फरार अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें