नजीबाबाद के खैरूल्लापुर में दंगल का उद्घाटन करते ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
सोनीपत, झांसी, नजीबाबाद के पहलवानों ने जीते मुकाबले
नजीबाबाद (बिजनौर)। ग्राम पंचायत खैरूल्लापुर की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुश्ती के रोमांचक मुकाबले हुए। सोनीपत, झांसी और सहारनपुर के पहलवानों का दबदबा रहा।
नजीबाबाद की ग्राम पंचायत खैरूल्लापुर की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तपराज सिह ने फीता काटकर किया। ग्राम प्रधान के पति देवेंद्र सिंह एड., आरएस निराला, दीपक कुमार की देखरेख में दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुश्ती के रोमांचक मुकाबले हुए। कुरुक्षेत्र के रेफरी हरि सिंह पहलवान और उन्नाव के रेफरी चंदराम तिवारी पहलवान की देखरेख में रोमांचक मुकाबले हुए। झांसी के पहलवान दिनेश ने दिल्ली के राजेश को, सोनीपत हरियाणा के बिल्ला ने मुजफ्फरनगर के दिलशेर को, सहारनपुर के मोहम्मद अली ने दिल्ली के राजू को और जम्मू के जावेद ने सहारनपुर के मोहम्मद अली पहलवान को पराजित कर मुकाबले जीते। रमेश पहलवान (बनारस) और उमेश पहलवान (गाजियाबाद), हन्नान (नजीबाबाद) और सौरभ (बिजनौर) के मुकाबले बराबरी पर रहे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के पहलवान भाग ले रहे हैं।
नजीबाबाद में दंगल प्रतियोगिता के मुकाबले की शुरूआत कराते मुख्यअतिथि तपराज सिंह।- फोटो : NAZIBABAD