फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवामित्र पोर्टल पर फर्म ने कराया पंजीकरण, मोबाइल से घर बैठे मिलेगा श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल से घर बैठे मिलेगा श्रमिक
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के समय मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए शुरू किए गए सेवामित्र पोर्टल ने जिले में काम करना शुरू कर दिया है। पोर्टल पर फिलहाल एक फर्म ने पंजीकरण करा लिया है। कुछ और फर्म के भी जल्द ही पंजीकरण कराने की उम्मीद है। जिलेवासी सेवामित्र एप से किसी भी तकनीकी ज्ञान में निपुण श्रमिक को बुला सकते हैं और काम करा सकते हैं। इससे जनता और श्रमिकों दोनों को फायदा होगा।
पिछले साल कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन लगाया गया। तब दूूसरे राज्यों में काम करने वाले श्रमिक अपने घर आने को मजबूर हो गए थे। बाहर रहकर काम करने वाले जिले के भी करीब 16 हजार श्रमिकों को घर लौटना पड़ा था। तब श्रमिकों को काम देने के लिए सेवामित्र पोर्टल शुरू किया गया था। इस पर बाहर से आए श्रमिकों का ब्योरा डाला गया था। कई बार कोई जरूरी काम होने जैसे इलेक्ट्रिशीयन आदि की जरूरत होने पर या तो श्रमिक के पास समय नहीं होता या किसी और वजह से काम समय पर नहीं हो पाता है। जनता को समय पर काम दिलाने और श्रमिकों को घर में ही काम दिलाने के लिए सरकार ने सेवामित्र पोर्टल शुरू किया था। पोर्टल पर शुरूआत में श्रमिकों के सीधे नंबर डालने की व्यवस्था की जा रही थी लेकिन बाद में पुलिस वेरिफिकेशन आदि से बचने के लिए इसे फर्म के जरिये संचालित कराया गया। पंजीकृत फर्म ही काम मिलने पर अपने यहां पंजीकृत श्रमिक को काम के लिए भेजेगी। नियम व शर्त कड़े होने की वजह से काफी समय तक फर्म पंजीकरण कराने से बचती रहीं लेकिन अब एक फर्म ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन

मिलेंगे सभी कामों के लिए श्रमिक
पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाली फर्म एसी व अन्य विद्युत उपकरण, आईटी हार्डवेयर एंड सर्विस, प्लंबर आदि का काम कराएगी। किसी भी तरह के श्रमिक को जरूरत पड़ने पर फर्म सुविधा दिखाकर भेज सकती है।
विज्ञापन

लगते हैं रोजगार मेले
जिले में सेवायोजन विभाग में करीब 40 हजार युवा पंजीकरण हैं। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए समय-समय पर रोजगार मेले लगते हैं। सरकारी व गैर सरकारी विभागों की नियुक्ति भी इनके मोबाइल पर पहुंच जाती है।
कराया पंजीकरण
जिला सेेवायोजन अधिकारी विशाल राठी के अनुसार पोर्टल पर एक फर्म ने पंजीकरण करा लिया है। कुछ और फर्म के भी जल्दी पंजीकरण कराने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें